Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

की महिलाओं को बड़ी राहत

गिरफ्तार, 7 मई को शादी है

लगी आग, बड़ा हादसा टला

तेज गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

आज शिवरीनारायण दौरे पर, रामकथा कार्यक्रम में होंगे शामिल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

एन.एस.यू.आई : ने छात्र संघ चुनाव के लिए खोला मोर्चा

Jagbhan Yadav

Tue, Mar 31, 2026

रायपुर। कांग्रेस की छात्र इकाई एन.एस.यू.आई ने प्रदेशभर के 200 कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल के नाम प्रदेशभर मे ज्ञापन सोपा गाया इसी कड़ी में तिल्दा नेवरा स्तिथ सत्यनारायण अग्रवाल कला एवं वाणिज्य महाविधालय कोहका तिल्दा नेवरा के प्राचार्य को एन.एस.यू.आई ने ज्ञापन सौंपा, एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के बंद होने से महाविधालय की समस्याएं शासन -प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं साथ ही विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों द्वारा लगातार तुगलकी फरमान जारी किए जा रहे है | छात्र संघ चुनाव ना होने से छात्रों को नेतृत्व कर्ता नही मिल रहे है जिस से  इन तुगलकी फरमानों का सामना छात्रों को करना पड़ रहा है और विरोध नही हो पाने के कारण छात्रों को भरी परेशानी हो रही है | साथ ही साथ अनिल सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल को एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ प्रदेशभर के सभी विश्वविद्यालयों का घेराव किया जायेगा इसी कड़ी में रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का भी घेराव किया जायेगा। एन.एस.यू.आई की मुख्य मांगें:

1.प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली की जाए।

2.छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराए जाएं।

3.चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा की जाए।

4.छात्र हितों की रक्षा हेतु छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता दी जाए।

5.लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए |

इसमें मुख्य रूप से उपस्तिथ एन.एस.यू.आई छत्तीसगढ़ खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह, एन.एस.यू.आई छात्र नेता विक्रम वर्मा , हर्ष यादव, संजय चक्रधारी, हिमांशु तिवारी, तरुण अग्रवाल, मनीष वर्मा, कुनाल चौबे, अमन वर्मा,गुलशन साहू, अभिषेक चक्रधारी, विकी चक्रधारि , रवि वर्मा, देवेंद्र,भूपेश आदि उपस्थित थे|

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें