Breaking news : कुर्सी एक, दावेदार अनेक : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में छिड़ा ‘म्यूजिकल चेयर’ का खेल; बैज बोले दिल्ली जाओ, बाबा बोले- मैं तो यह
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने एक तीर से दो निशाने साधे। हाल ही में जब पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा साहेब) ने प्रदेश अध्यक्ष बनने की इच्छा जताई, तो बैज ने मुस्कुराते हुए उन्हें ‘विदाई’ का रास्ता दिखा दिया।दीपक बैज ने कहा कि”बाबा साहेब बहुत बड़े नेता हैं। उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर, यानी दिल्ली जाकर बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। छत्तीसगढ़ में अब युवाओं को मौका मिलना चाहिए।” बैज के इस बयान का यह मतलब निकाला जा रहा है कि बाबा साहेब, आपकी जगह अब दिल्ली के बड़े दरबार में है, राज्य की कमान युवाओं (यानी मेरे) पास ही रहने दीजिए!
सिंहदेव का पलटवार मैं बुड्ढा नहीं, अभी जवान हूं”
‘किंगमेकर’ कहे जाने वाले टीएस सिंहदेव भी चुप बैठने वालों में से नहीं थे। उन्होंने बैज के इस ‘रिटायरमेंट प्लान’ पर ऐसा नहले पर दहला मारा कि पूरी कांग्रेस में इसकी गूंज है। सिंहदेव ने कहा कि‘मुझे नहीं पता बैज ने किस सोच के साथ ऐसा कहा। लेकिन अगर युवाओं की बात है, तो मैं आज भी खुद में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करता हूं! मैं छत्तीसगढ़ में ही रहकर काम करूंगा।”
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन