तिरंगे ध्वज और राष्ट्रधर्म से बड़ा कुछ भी नही हमेशा इसका सम्मान करे: प् : तिरंगे ध्वज और राष्ट्रधर्म से बड़ा कुछ भी नही हमेशा इसका सम्मान करे: प्रिंसिपल श्रीमती रूखमणी पाचे
Jagbhan Yadav
Fri, Aug 15, 2025
तिरंगे ध्वज और राष्ट्रधर्म से बड़ा कुछ भी नही हमेशा इसका सम्मान करे: प्रिंसिपल श्रीमती रूखमणी पाचे
कुम्हारी।न्यू छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल स्कूल शाला परिसर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया।स्कूल कर्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी के प्रमोद सिंह राजपूत एवम वार्ड पार्षद लेखराम साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।आजादी के महोत्सव पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत ,कविता निबंध, भाषण एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 6 वी तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें सिमरन,योगेश, रिचा,चंदन, रेशमी, सौम्या, अंकिता समेत अन्य बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।कार्यक्रम में शिक्षिकाओं द्वारा भी भाषण और देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। संचालक जगभान यादव और प्रिंसिपल रूखमणि पांचे द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी गई ।कार्यक्रम में शिक्षिकाएं नीतू पांडे,रोसली तिर्की, दुर्गेश्वरी यादव, लक्ष्मी सिन्हा जागेश्वरी धीवर,समेत बच्चे तथा पालकगण उपस्थित रहे।
Tags :
Thenewsindialive##kumhari#education#school
विज्ञापन
विज्ञापन