Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! SI, ASI और हेड कांस्टेबल समेत 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

आतिशबाज़ी और ‘झालमुड़ी पार्टी’ से गूंजा शहर

असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में 16 हजार NHM कर्मियों का वेतन अटका, : मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन, तुरंत भुगतान की मांग

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 28, 2025

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लगभग 16 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। लगातार वेतन अटकने से नाराज कर्मचारी जिला इकाई रायपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंप चुके हैं।

इसी बीच 27 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह अब 2011 बैच के IAS संजीव कुमार झा ने नए संचालक का कार्यभार संभाला है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि झा के आने से रुके हुए मामलों में तेजी आएगी और उनका बकाया वेतन जल्द जारी होगा।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वे राज्यभर में लगातार अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, लेकिन दो महीने से वेतन न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की फीस, किराया, होम लोन, रोजमर्रा के खर्च और घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करना चुनौती बन गया है। कई कर्मचारी गंभीर आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

संगठन ने यह भी बताया कि हाल ही में हुए NHM आंदोलन के दौरान कई कर्मचारियों ने ड्यूटी पर रहते हुए सेवाएँ दी थीं। स्वास्थ्य मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने बातचीत में उनकी समस्याओं के समाधान और वेतन भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्वासन के बावजूद न तो वेतन जारी हुआ और न ही आंदोलन के दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की सेवा बहाली की गई।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

दो महीने से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए।

आंदोलन के दौरान ड्यूटी पर रहे कर्मचारियों की सेवा बहाली तुरंत की जाए।

संगठन का कहना है कि लगातार आर्थिक परेशानी और बहाली में देरी से NHM कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने राज्य सरकार से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है।

Tags :

NHM, Chhattisgarh, Salary, Protest, Health Department

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें