Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

कृषि अधिकारी को मिली आजीवन कारावास की सजा, इस मामले में हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

नदी में गिरी बेकाबू कार, शादी से लौट रहे 4 युवकों की मौत

इलाके में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका

पेड़ की छांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनेंगे समस्याएं…

प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, आग भी लगाई, फिर जो हुआ…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – 4 बच्चों की मौत से बौखलाई मां : जादू टोने के शक में पड़ोसी महिला को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 9, 2025

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलरामपुर में जादू-टोने के शक में हुई एक महिला की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक महिला ने अपनी पड़ोसी महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। उसे शक था पड़ोसी महिला ‘टोनही’ है और वह जादू टोना करती है।

जादू-टोना के शक में महिला की हत्या

मामला जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान ग्राम गुटराडीह निवासी सीतापति नगेशिया के रूप में हुई है। जबकि मृतका बुजुर्ग महिला का नाम चंद्रकली नगेशिया 55 वर्ष है। मृतका आरोपी महिला के पड़ोस में रहती थी। टोनही होने और जादू टोना करने के शक में आरोपी महिला ने कुल्हाड़ी से मारकर बेरहमी से जान ले ली। इसके बाद वह एक और महिला की हत्या करने वाली थी।

4 बच्चों की मौत से थी परेशान

जानकारी के मुताबिक़, पिछले कुछ सालों में सीतापति नगेशिया के 4 बच्चों की मौत हो गयी थी। एक सप्ताह पहले उसके तीसरे बेटे की मौत हुई थी। सभी की जान पेट दर्द और अन्य बीमारियों से गयी थी। चार बच्चों की मौत से वह बेहद मानसिक तनाव में थी। सीतापति को शक था उसकी पड़ोसन चंद्रकली और गाँव की एक और महिला काला जादू करती हैं।

इसी शक में उसने हत्या का ठान लिया और वह कुल्हाड़ी लेकर चंद्रकली यहाँ पहुंच गयी। चंद्रकली बाड़ी में काम कर रही थी। तभी उसने एक के बाद के कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। इसके बाद वह दूसरी महिला को मारने निकल गयी। लेकिन वह घर पर नहीं थी जिस वजह से बच गयी।

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। वहीँ, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें