बॉर्डर के घने जंगलों में सुरक्षाबलों की बड़ी जीत : आज की मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर
Jagbhan Yadav
Wed, Nov 19, 2025
छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश की सीमा पर आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच फिर एक बार आमना–सामना हो गया। मारेडुमिल्ली के गहरे जंगलों में चल रहे सर्च अभियान के दौरान जवानों को नक्सलियों की ताज़ा गतिविधि का पता चला। इसी दौरान अचानक घने पहाड़ी हिस्से से फायरिंग शुरू हुई और सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, बीती रात मिली खुफिया सूचना में यह संकेत था कि नक्सलियों का टॉप लीडर और पॉलित ब्यूरो सदस्य देवजी इसी इलाके में सक्रिय हो सकता है। इसके बाद आज तड़के से ऑपरेशन को और तेज किया गया। जवानों ने चारों दिशाओं से इलाका घेरकर धीरे–धीरे आगे बढ़ना शुरू किया। करीब एक घंटे तक चली गोलीबारी के बाद मौके से नक्सलियों के शव, हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह वही इलाका है जहां कल ही नक्सली संगठन का ख़ास कमांडर हिड़मा, उसकी पत्नी और अन्य सहयोगियों को मार गिराया गया था। लगातार दूसरे दिन हुई इस कार्रवाई ने नक्सल संगठन की कमर तोड़ने वाले बड़े ऑपरेशन का संकेत दिया है।
Tags :
Naxal Encounter Chhattisgarh News Andhra Pradesh Border Security Forces Operation Naxalite Movement Hidma Encounter Devji Intelligence Input Maredumilli Forest Area Breaking News ASR District
विज्ञापन
विज्ञापन