: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम, 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा!
Jagbhan Yadav
Thu, Feb 13, 2025
रायपुर।’ Chhattisgarh के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अगले तीन दिनों में रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे रात में हल्की ठंड बढ़ेगी।
Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम, 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा!

फिलहाल अगले 12 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। प्रदेश में मंगलवार को अंबिकापुर 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।
वहीं 35.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सुकमा सबसे गर्म रहा। रायपुर में रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री तक बढ़ा है। आज भी शहर में हल्की गर्मी महसूस होगी

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन