Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

संगीता सिन्हा बनी छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष, आदेश जारी

उप सचिव स्तर पर तबादला, विभागों में नई नियुक्ति

आज बस्तर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, युवाओं को देंगे बड़ा संदेश

निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

की बड़ी सौगात: सरिया में 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का भूमिपूजन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG IT Raid : छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, लोहा और जमीन कारोबारियों के 24 ठिकानों पर  छापा

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 4, 2025

 CG IT Raid: छत्तीसगढ़ में गुरुवार सुबह आयकर विभाग द्वारा की गई बड़ी छापेमारी से कारोबारी जगत में हलचल मच गई।कार्रवाई लोहा और जमीन कारोबार से जुड़े व्यापारियों के खिलाफ की गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रदेश सहित मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) और ओडिशा (Odisha) में कुल 24 ठिकानों पर एक साथ रेड की गई। यह कार्रवाई सुबह तड़के शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक जारी है।

आयकर विभाग की यह रेड केवल स्थानीय स्तर पर नहीं बल्कि बहु-राज्यीय नेटवर्क पर केंद्रित मानी जा रही है। टीम ने छत्तीसगढ़ के कई शहरों में संचालित व्यवसाय और उनसे जुड़े आवासीय परिसरों को भी टारगेट किया। विभाग के अनुसार, संदिग्ध लेनदेन, जमीन सौदों, नकद प्रवाह और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल तैनात

इस कार्रवाई में सुरक्षा के लिए 100 से अधिक CRPF जवान आयकर अधिकारियों के साथ मौजूद हैं। कई ठिकानों पर भीतर जांच जारी है और प्रवेश मार्गों को घेराबंदी कर नियंत्रित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, कई स्थानों पर लॉकर, कागजात और कंप्यूटर हार्डडिस्क भी जब्त किए जा रहे हैं।

कार्रवाई जारी, आगे और खुलासों की संभावना

फिलहाल सभी 24 ठिकानों पर जांच जारी है। संभावना है कि पूछताछ आगे और बढ़ेगी। अधिकारी शाम या देर रात तक प्रेस अपडेट जारी कर सकते हैं। यह छापेमारी छत्तीसगढ़ के व्यापारिक नेटवर्क में हड़कंप मचा रही है क्योंकि आगे और नामों के सामने आने की संभावना भी जताई जा रही है।

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें