Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे होगा फायदा-नुकसान, पढ़ें राशिफल

स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर अहम निर्णय

रायगढ़ को मिली नई सौगात

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सेप्टिक टैंक में मिली नवविवाहिता की लाश : कुछ महीने पहले हुई थी लव मैरिज, गांव में फैली दहशत

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 12, 2025

कवर्धा। लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहित महिला का शव घर के सेप्टिक टैंक में मिला। अचानक तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कामनी निषाद के रूप में हुई है, जिसने कुछ माह पहले लव मैरिज कर भोजराज पटेल से शादी की थी। दो माह पहले महिला के पति ने लोहारा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

वहीं लगातार आ रही तेज गंध के बाद जब लोगों ने सेप्टिक टैंक में देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसमें बाद जानकारी मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और सेप्टिक टैंक से शव को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। शव मिलने से  पूरे गांव में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।

 ग्रामीणों ने मृतका के ससुर जहर पटेल पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले की जांच जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें