Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

के पक्के मकान का सपना हुआ साकार….

के मुख्य महाप्रबंधक ने की सौजन्य मुलाकात….

104 केंद्रों में 34,168 अभ्यर्थी होंगे शामिल

पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?

इतने महीने छुट्टी पर लगी रोक, जानिए क्यों?

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट, : यात्रा पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Jagbhan Yadav

Wed, Apr 22, 2026

देहरादून। बाबा केदारनाथ के दर्शन का इंतजार खत्म हो गया है। शुभ मुहूर्त में केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं, जिसके बाद भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर को दिल्ली और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए करीब 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही है।

अब बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचेंगे, लेकिन यात्रा से पहले कुछ जरूरी नियम जानना बेहद आवश्यक है। प्रशासन के अनुसार केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, इसलिए मंदिर में प्रवेश से पहले फोन क्लॉक रूम में जमा करना होगा।

यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और बिना रजिस्ट्रेशन किसी यात्री को अनुमति नहीं मिलेगी। हर यात्री और वाहन को आधिकारिक पोर्टल registrationandtouristcare.uk.gov.in या Tourist Care Uttarakhand ऐप के जरिए पंजीकरण कराना होगा। व्हाट्सऐप नंबर +91 8394833833 पर “Yatra” लिखकर भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

इसके अलावा केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल चेकअप भी जरूरी है, खासकर 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अस्थमा, डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य बताई गई है। प्रशासन ने सभी यात्रियों से नियमों का पालन कर सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें