Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर अहम निर्णय

रायगढ़ को मिली नई सौगात

फांसी देने की मांग को लेकर दिया ज्

तिरंगा चौक तक गूंजे विरोध के नारे

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ : कल्याण कॉलेज में सरकारी काम में बाधा का मामला, NSUI नेता की गिरफ्तारी से खुली पूरे घटनाक्रम की परतें

Jagbhan Yadav

Sun, Dec 14, 2025

दुर्ग जिले के कल्याण कॉलेज में हुए बवाल और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस प्रकरण में NSUI से जुड़े नेता आकाश कनोसिया को महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली फरार होने की कोशिश में था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और पुख्ता सूचना के आधार पर उसे समय रहते दबोच लिया गया।

यह घटना 9 दिसंबर की दोपहर की बताई जा रही है, जब कॉलेज परिसर में परीक्षा फार्म की जांच और हस्ताक्षर से जुड़ा शासकीय कार्य चल रहा था। आरोप है कि आकाश कनोसिया अपने कुछ साथियों के साथ बिना अनुमति कॉलेज परिसर में दाखिल हुआ और प्रशासनिक कार्य में बाधा पहुंचाई। यही नहीं, आरोपियों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. विमल शर्मा के केबिन में जबरन घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बदसलूकी की।

आरोप यह भी है कि प्राचार्य के केबिन में रखे शासकीय दस्तावेजों को टेबल से उठाकर फेंक दिया गया, जिससे न केवल प्रशासनिक कार्य बाधित हुआ बल्कि सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्राचार्य के साथ धक्का-मुक्की और अमर्यादित व्यवहार किए जाने की बात भी सामने आई, जिससे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राचार्य की शिकायत पर भिलाई नगर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक जांच शुरू की और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी। थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के अनुसार, घटना के बाद मुख्य आरोपी आकाश कनोसिया फरार हो गया था, लेकिन लोकेशन ट्रेस होने के बाद उसे नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags :

#KalyanCollege #DurgNews #CollegeBawal #NSUI #PoliceAction #PrincipalMisbehavior #GovernmentWork #ChhattisgarhNews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें