Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

के कार्यों के लिए 3.64 करोड़ स्वीकृत

गंगरेल के कार्यों के लिए 4.45 करोड़ स्वीकृत

कल नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर, 43 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में ISIS की घुसपैठ नाकाम : ATS ने दो नाबालिगों को चिन्हित कर तोड़ी पाक हैंडलर्स की साजिश

Jagbhan Yadav

Tue, Nov 18, 2025

छत्तीसगढ़ में आतंकवादी संगठन ISIS की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के बीच एक बड़ा खुलासा सामने आया है। राज्य की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने दो नाबालिग लड़कों की पहचान की है, जिनसे पाकिस्तानी हैंडलर्स सोशल मीडिया के जरिये संपर्क बनाए हुए थे। इनमें एक लड़का रायपुर का रहने वाला बताया जाता है, जबकि दूसरा दुर्ग-भिलाई इलाके का निवासी है। दोनों की उम्र 16 और 17 वर्ष होने की जानकारी सामने आई है। खुफिया एजेंसियां करीब डेढ़ साल से इनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखे हुए थीं।

जांच के अनुसार, इन नाबालिगों के मोबाइल फोन से कई कट्टरपंथ बढ़ाने वाले संदेश, वीडियो और चैट मिली हैं। ATS का कहना है कि इंस्टाग्राम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट के जरिये युवा और किशोरों को जोड़ने, उकसाने और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने की कोशिश की जा रही थी। हैंडलर्स लगातार भारतीय किशोरों को ग्रुप चैट में शामिल कर उनके भीतर जिहादी सोच भरने की कोशिश कर रहे थे। न सिर्फ यह, बल्कि उन्हें ISIS के लिए जानकारी जुटाने और मॉड्यूल खड़ा करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा था।

इस मामले में ATS ने सोमवार देर रात महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम—UAPA 1967 के तहत पहली FIR दर्ज की। बताया जा रहा है कि ATS की स्थापना 2017 में हुई थी, और यह पहली FIR है जो सीधे ATS द्वारा दर्ज की गई है। इससे पहले ऐसे मामलों में स्थानीय पुलिस स्टेशन के माध्यम से कार्रवाई की जाती थी।

जांच में यह भी सामने आया कि पाकिस्तान स्थित ISIS मॉड्यूल भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश रच रहा था। इसी उद्देश्य से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से भारतीय युवाओं और किशोरों को निशाना बनाया जा रहा था। ATS का कहना है कि देशविरोधी तत्वों के साथ स्थानीय संपर्कों की तलाश लगातार जारी है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags :

Chhattisgarh Raipur Bhilai ATS ISIS Network Terror Module UAPA Social Media Radicalisation Pakistan Handlers Security Agencies

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें