Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! SI, ASI और हेड कांस्टेबल समेत 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

आतिशबाज़ी और ‘झालमुड़ी पार्टी’ से गूंजा शहर

असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शपथ ग्रहण, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी जानकारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर में क्रिकेट का महासंग्राम : रोहित–विराट आज पहुंचेंगे, ब्लैक टिकट बेचते दो गिरफ्तार”

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 1, 2025

रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को होने वाले वनडे मुकाबले से पहले नवा रायपुर शहर में क्रिकेट का माहौल पूरी तरह गरम हो चुका है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली आज रायपुर पहुंचने वाले हैं। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम भी आज शाम तक शहर में दस्तक देगी। दोनों टीमें कल अपने-अपने प्रैक्टिस सत्र में हिस्सा लेंगी, जिसके लिए मैदान और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इधर, मैच से पहले टिकटों की बढ़ती डिमांड के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लैक टिकट बेचते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कई टिकट और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि स्टेडियम के अंदर–बाहर ब्लैक टिकट बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाला यह मैच रायपुर के लिए बड़े आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। प्रशंसक रोहित और विराट को देखने के लिए खासा उत्साहित हैं, वहीं प्रशासन भी भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। कप्तान से लेकर नए खिलाड़ियों तक—सभी की नजरें इस महत्वपूर्ण मुकाबले पर टिकी हैं।

Tags :

#IndiaVsSouthAfrica #RaipurODI #RohitSharma #ViratKohli #NayaRaipurStadium #CricketNews #BlackTicket #PoliceAction #SportsUpdate #TeamIndia

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें