Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी

टपकाती छत से मिली मुक्ति वर्षों का सपना हुआ पक्का- चौतलाल

शक्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिबिंब- मंत्री वर्मा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह और सुशासन तिहार में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में लू का अलर्ट, 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान, बचाव के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट किया

Jagbhan Yadav

Fri, Apr 25, 2025

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्यों से कहा है कि गर्मी और हीट वेव को लेकर देश के वरिष्ठ नागरिक अति संवेदनशील हैं। ऐसे में यह बताना जरूरी है कि बिना श्रम किए भी ये बुजुर्ग गर्मी की चपेट में आ सकते हैं क्योंकि उनका शरीर तेजी से बढ़ते तापमान को झेल नहीं पाता है…

नईदिल्ली (ए)। भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को अलर्ट जारी करते हुए प्रत्येक अस्पताल में हीट स्ट्रोक चिकित्सा प्रबंधन के इंतजाम पूरे करने का निर्देश दिया है। तापमान बढ़ने पर अक्सर आगजनी की घटनाओं में भी इजाफा होता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने सभी अस्पतालों में अग्निशमन सुरक्षा उपायों की समीक्षा करने के लिए भी कहा है। अगले कुछ दिन में देश के अधिकांश हिस्से अत्यधिक गर्मी की चपेट में आ सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्यों से कहा है कि गर्मी और हीट वेव को लेकर देश के वरिष्ठ नागरिक अति संवेदनशील हैं। ऐसे में यह बताना जरूरी है कि बिना श्रम किए भी ये बुजुर्ग गर्मी की चपेट में आ सकते हैं क्योंकि उनका शरीर तेजी से बढ़ते तापमान को झेल नहीं पाता है।

साथ ही राज्यों को जारी पत्र में सलिला श्रीवास्तव तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी बढ़ने की आशंका जताते हुए कहा है कि बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को विशेष बचाव की जरूरत है, जिसके लिए सभी जिलों में जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। दोपहर के वक्त सबसे अधिक तापमान रहता है, इसलिए कक्षा एक से आठ तक स्कूलों की छुट्टी के समय में बदलाव होना चाहिए। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर मजदूर, सुरक्षा गार्ड, रेहड़ी पटरी वाले सहित उन सभी को हीट वेव से अलर्ट करने की जरूरत है जिनका सबसे ज्यादा धूप में काम रहता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मौसम विभाग का हवाला देते हुए देश के कई हिस्सों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है। हर अस्पताल में हीट स्ट्रोक रूम अनिवार्य है। साथ ही ओआरएस कॉर्नर भी स्थापित किए जाना चाहिए। इसके अलावा भीषण गर्मी से प्रभावित लोगों के संक्रमण से बचाव के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ इन्फार्मेशन प्लेटफार्म (आइएचआइपी) प्रणाली से निगरानी होनी चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से कहा है कि देश के प्रत्येक अस्पताल में अग्नि सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था की जांच करना जरूरी है जिसके लिए सरकारी विभागों से भी सहयोग प्राप्त किया जाए। अग्निशमन इंतजामों की जांच के लिए अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराना अनिवार्य है। अधिक ताप की वजह से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए सभी सुविधाएं होनी चाहिए। राज्यों से सभी अस्पतालों में अग्नि और विद्युत सुरक्षा उपायों पर ध्यान देने के लिए भी कहा गया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 12 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई राज्यों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की आशंका जताई गई है। राजस्थान के 2 जिलों में शुक्रवार को लू का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के 21 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की संभावना जताई है।

उधर, छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक दिन के तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है। वहीं, मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश सहित 12 राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई है। अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल तक भारी बारिश का अलर्ट है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें