Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: ईडी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला, बुलावा आएगा तो जरुर जाएंगे: भूपेश बघेल - ED NOTICE

Jagbhan Yadav

Sat, Mar 15, 2025

ईडी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला, बुलावा आएगा तो जरुर जाएंगे: भूपेश बघेल - ED NOTICE

बघेल ने कहा कि ''ईडी का काम सिर्फ मीडिया में सुर्खियां बनाना, निर्दोष को बदनाम करना है''.

ED NOTICE

दुर्ग: ईडी की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसी को निशाने पर लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको और उनके बेटे चैतन्य बघेल को कोई नोटिस ईडी की ओर से नहीं मिला है. जब भी उनकी ओर से कोई नोटिस मिलेगा वो जरुर पूछताछ में शामिल होंगे. बघेल ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय का काम बस मीडिया में सुर्खियां बनाना और निर्दोष लोगों को बदनाम करना है. 

''ईडी का नोटिस मिलेगा तो जरुर जाएंगे'': पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ साजिश रच रही है. सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी की मदद से उनकी छवि को खराब करने की कोशिश में जुटी है. बघेल ने कहा कि इसके पहले मुझे कथित सीडी कांड में ट्रैप करने की कोशिश बीजेपी की ओर से की गई. कोर्ट ने सुनवाई के बाद सब दूध का दूध पानी का पानी कर दिया. कोर्ट ने भी इस मामले को खत्म कर दिया है.

कोई नोटिस ही मुझे नहीं मिला है. जब नोटिस मिलेगा तो जरुर जाएंगे. कथित सीडी केस 7 साल चला, मैं बेदाग साबित हुआ. मीडिया के जरिए हाइप क्रिएट किया जा रहा है. एजेंसी के जरिए सामने वाले को बदनाम करने की साजिश है. भाजपा की ये साजिश है. जब बुलाया जाएगा तो मैं जरुर जाउंगा - भूपेश बघेल, पूर्व सीएम

मीडिया में सामने आई थी खबरें: पूर्व सीएम भूपेश बघेल का यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिनमें कहा गया है कि उनके बेटे चैतन्य को शनिवार को केंद्रीय एजेंसी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने के लिए बुलाया गया है. सुबह से ही मीडियाकर्मी भिलाई में बघेल के आवास और रायपुर के फायर ब्रिगेड चौक स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में ईडी कार्यालय के बाहर जमा हो गए थे.

कथित शराब घोटाला: ईडी के अनुसार, कथित शराब घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ था, जब छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी. एजेंसी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गई.

10 मार्च को ईडी ने की थी रेड: प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 10 मार्च को भिलाई 3 में पूर्व सीएम के घर पर रेड की थी. रेड को कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है. ईडी की रेड पूर्व सीएम बघेल समेत 14 स्थानों पर की गई थी. 9 घंटे से ज्यादा वक्त तक रेड की कार्रवाई चली. रेड की कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने प्रदेशभर में ईडी और सरकार के खिलाफ पुतला दहन का आयोजन किया.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें