Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

रायपुर समेत कई जिलों में बारिश-आंधी; अगले 24 घंटे के लिए वज्रपात अलर्ट

हार्दिक-रोहित को देखने विमानतल पर उमड़े फैंस

14 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की करेंगे समीक्षा……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

राशिफल 3 सितंबर: कन्या राशि वालों गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख : राशिफल 3 सितंबर: कन्या राशि वालों गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य अच्छा है

आज 3 सितंबर दिन बुधवार है और आज चंद्रमा का गोचर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से धनु राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज चंद्रमा और गुरु एक दूसरे से समसप्तक होंगे। जबकि आज के दिन गुरु, शुक्र, बुध मंगल चार ग्रह एक क्रम में होकर शुभ योग बनाएंगे। आइए जानते है आज का राशिफल….

मेष राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। सूर्य को जल दें और शुभ होगा।

वृषभ राशि- बच के पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी के साथ सानिध्य रहेगा, जो लोग विवाहित है। शुभ संकेत । भगवान विष्णु को प्रणाम करें, शुभ होगा।

कर्क राशि- मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। शत्रु थोड़ा सा प्रभावित करेंगे आपके कार्यों को। लेकिन जीत आपकी होगी। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने पढ़ने के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। भावुकता पर काबू रखें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं। लेकिन भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

 

तुला राशि- व्यापारिक स्थित सुदृण होगी। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धनदायक समय। कौटुंबिक सुख बढ़ चढ़कर मिलेगा लेकिन निवेश किया तो नुकसान होगा और जुबान खोला तो झगड़ा होगा तो थोड़ा बच के रखें। बैलेंस बनाए रखें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। डर का माहौल रहेगा। किसी बात को लेकर के चिंतित रहेंगे। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु दान करें, शुभ होगा।

Tags :

chhattisgarhHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें