Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ में 43 IAS अधिकारियों के प्रभार बदले, यहां देखें लिस्ट

के कार्यों के लिए 3.64 करोड़ स्वीकृत

गंगरेल के कार्यों के लिए 4.45 करोड़ स्वीकृत

कल नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर, 43 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

डॉक्टर सीवी रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर में द्वितीय दीक्षांत समारोह : डॉक्टर सीवी रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर में द्वितीय दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

Jagbhan Yadav

Sun, Nov 16, 2025

डॉक्टर सीवी रमन विश्वविद्यालय, बिलासपुर में द्वितीय दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के हाथो से

होनहार शोधार्थी टूकेन्द्र कुमार को प्रबंधक विभाग द्वारा पीएचडी

(डॉक्टर का फिलासफी) की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने अपना शोध कार्य

कर्मचारी व्यवहार पर संगठनात्मक संस्कृति का प्रभाव( छत्तीसगढ़ के कोरबा ( जिले के दो निजी संस्थान में) विषय पर पूर्ण किया है। यह शोध कार्य टूकेन्द्र ने प्रबंधन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर अर्चना अग्रवाल के निर्देशन व सुपरविजन मे नियम समय पर पूर्ण किया है। शोध कार्य के दौरान इनके द्वारा कई अंतर्राष्ट्रीय जनरल में शोध पत्रों का प्रकाशन किया गया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्रों की प्रस्तुति भी की गई। ।

उन्होंने यह उपलब्धि का श्रेय सीवीआरयू के पूर्व कुलपति डॉक्टर आरपी दुबे व पूर्व कुलसचिव गौरव शुक्ला , कुलपति प्रदीप कुमार घोष, निकेत शुक्ला ,अंशुल श्रीवास्तव और अपने माता-पिता, गुरूजन, प्रबंधन विभाग व परिवार के सदस्य को दिया है। टूकेंद्र ने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर से बी. टेक इंजीनियरिंग के पढाई पूरी की है। वही से उन्हे प्रेरणा मिली की शोध कार्य में काम करना है। उन्होंने पढ़ाई करते समय छात्र राजनीति व सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया है। वर्तमान में सामाजिक कार्य में जिला अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है।

उनके पिता श्री अमरलाल बंजारे कोरबा एसईसीएल गेवरा दीपका में फोरमैन इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें