Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

बुद्ध पूर्णिमा आज, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

(हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी/अवसर परीक्षा) हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मई तक

CM साय की बैठक में कई अहम फैसले, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द लागू

हड़ताल की आशंका के बीच शासन का बड़ा निर्णय, अत्यावश्यक सेवाएं हुईं घोषित

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 22, 2026

कांकेर। जिले में नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर खून से लाल हो गया। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास ऐसा भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रहे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। ट्रक बुरी तरह चकनाचूर हो चुके थे, शव वाहनों में फंसे हुए थे और हाईवे पर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। इस टक्कर के चलते नेशनल हाईवे-30 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें