Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप

भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन

महकेगा नारी शक्ति का स्वावलंबन

13 ठिकानों पर छापे, करोड़ों की नगदी और सोना जब्त

‘लखपति दीदी’ सुमिला की दुकान में की खरीदारी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

10g Gold Price Today : लगातार चौथे दिन टूटा सोने का भाव, चांदी में उछाल जारी

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 20, 2025

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार सोने में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है। इसके इलट चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है, हालांकि ये अपने ऑलटाइम हाई से नीचे है। आज लगातार चौथे दिन सोने की कीमतें टूटी हैं। MCX पर सोना का वायदा भाव 0.34 फीसदी लुढ़ककर 1,34,065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमत में 0.28 फीसदी की तेजी आई है, ये 2,04,139 रुपए प्रति किलोग्राम पर है।

सर्राफा बाजार में चांदी 1,800 रुपए उछली

चांदी बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में 1,800 रुपए उछलकर 2,07,600 रुपए प्रति किलोग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसका कारण कारोबारियों की निरंतर खरीदारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। चांदी बुधवार को 7,300 रुपए उछलकर पहली बार दो लाख रुपए प्रति किलोग्राम को पार कर 2,05,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस वृद्धि के साथ, चांदी की कीमत इस साल एक जनवरी को दर्ज की गई 90,500 रुपए प्रति किलोग्राम से 1,17,100 रुपए किलो यानी 129.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है। 

सर्राफा संघ के अनुसार, स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,36,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहा। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 13.16 डॉलर यानी 0.31 प्रतिशत घटकर 4,325.02 डॉलर प्रति औंस रह गया। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें