Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

IED ब्लास्ट में शहीद 4 जवानों को आखिरी विदाई

AC ब्लास्ट से धधकी 4 मंजिला इमारत, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

व्याख्याता, शिक्षकों के हुए तबादले, देखें आदेश..!!

सुशासन तिहार अंतर्गत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आज कर रहे हैं आगाज

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस और ममता पर साधा निशाना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वार्ड-17 में सतनाम भवन की घोषणा

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 20, 2025

कुम्हारी (अ.सं.)। गुरुवार को नगर में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की जयंती पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 6 गुरु घासीदास सत्संग विकास समिति कुम्हारी एवं वार्ड 17 गुरु

घासीदास सेवा समिति रामपुर चोरहा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वे चौका पूजा में शामिल होकर बाबा जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर

आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों को जयंती की बधाई दी। रामपुर चोरहा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं, बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद और उनके दिखाए मार्ग की बदौलत हैं। बाबा जी की ही कृपा है कि मुझे मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर मिला। उनके सत्य के मार्ग पर चलकर ही हम कुम्हारी में इतने विकास कार्य कर पाए, जो आज इतिहास में दर्ज हो चुके हैं। यह सब बाबा जी के सिद्धांतों का ही प्रतिफल है। जयंती समारोह के दौरान क्षेत्र की मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा भी की। उन्होंने रामपुर चोरहा वार्ड क्रमांक 17 में समाज के लिए सतनाम भवन निर्माण कराए जाने का ऐलान किया। उन्होंने कामना की कि बाबा गुरु घासीदास जी का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें