Saturday 9th of May 2026

ब्रेकिंग

आज ज्येष्ठ माह की सप्तमी तिथि, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत पूरा पंचांग

मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

गतिविधियों के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर

मौके पर समाधान, जनता में विश्वास– मंत्री राजवाड़े

ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरणस्वास्थ्य मंत्री श्याम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कल लगेगी नेशनल लोक अदालत : लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर फोकस, जानें कैसे जुड़ सकेंगे पक्षकार

Jagbhan Yadav

Fri, May 8, 2026

रायपुर।लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से कल नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के प्रकरणों का आपसी सहमति और सुलह के आधार पर निराकरण किया जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय की (National Lok Adalat) पहल पर आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत 2026 के तहत 21, 22 और 23 अगस्त को भी विशेष सुनवाई की जाएगी।

बता दें कि,इसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को भी शामिल किया जाएगा। बताया गया है कि 21 अप्रैल से ही सुलह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य, जिला और तालुका स्तर पर लगातार पूर्व सुलह बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का समाधान किया जा सके।

पक्षकार इस प्रक्रिया में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शामिल हो सकेंगे। वहीं मामलों को शामिल करने की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। वहीं कहा गया कि, अधिक जानकारी और सहायता के लिए संबंधित विधिक सेवा प्राधिकरण तथा वन स्टॉप सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें