Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त: 5 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

आज बड़े मंगल के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार,पढ़ें दैनिक राशिफल

यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का है उज्ज्वल प्रतीक - साय

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

मुस्कानों संग स्नेहिल पल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

फर्जी नंबर प्लेट के साथ चोरी की बाइक पकड़ी गई: : डीपीएस चौक में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से बड़ा खुलासा

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 4, 2025

दुर्ग जिले में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता एक बार फिर बड़ी कामयाबी का कारण बनी, जब डीपीएस चौक पर रात के समय तैनात प्लांइट ड्यूटी पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर एक युवक को रोककर जांच की। युवक द्वारा चलाई जा रही बाइक पर लगा नंबर प्लेट जब वाहन संबंधी ऐप में चेक किया गया तो चेसिस और आरसी की जानकारी मेल नहीं खाई। इससे पुलिस को शक और गहरा हुआ, जिसके बाद युवक को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

जांच के दौरान संबंधित नंबर के मूल वाहन मालिक से संपर्क साधा गया। बातचीत में यह स्पष्ट हुआ कि वास्तविक बाइक मालिक की गाड़ी सुरक्षित रूप से उनके घर पर खड़ी है और उन्होंने किसी को भी वाहन उपयोग करने की अनुमति नहीं दी है। इस जानकारी से यह पुष्टि हो गई कि युवक जिस बाइक पर घूम रहा था, वह चोरी की है और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।

कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उसने यह भी खुलासा किया कि वह लंबे समय से चोरी की हुई अन्य गाड़ियों के ऊपर दूसरा नंबर प्लेट लगाकर शहर में घूमता रहा, ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके। उसकी गतिविधियों और बयान को देखते हुए पुलिस को यह भी आशंका है कि युवक अन्य चोरियों और आपराधिक घटनाओं में भी शामिल रहा हो सकता है।

ट्रैफिक पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध युवक और बरामद बाइक को आगे की कार्रवाई के लिए भिलाई नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक का उपयोग किन-किन वारदातों में किया गया, और इस गैंग में कितने अन्य लोग शामिल हो सकते हैं।

Tags :

Bike Theft Fake Number Plate Durg Police Traffic Police Action DPS Chowk Crime News Vehicle Checking Chhattisgarh Crime Stolen Bike Recovered Police Investigation

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें