Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

अगले 5 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

रणनीति तय करने हो रही भाजपा विधायक दल की बैठक…

पुडुचेरी से असम और बंगाल तक सियासी हलचल तेज

केंद्र ने दी नई दी जिम्मेदारी

नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

BREAKING : कार्बन प्लांट के बॉयलर में धमाका, नौ माह का बच्‍चा सह‍ित आठ गंभीर झुलसे

Jagbhan Yadav

Thu, Feb 5, 2026

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को टायर रिसाइक्लिंग के दौरान बॉयलर में जोरदार धमाका हाे गया। इस हादसे में आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनमें एक 9 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

खरसिया थाना से म‍िली जानकारी के अनुसार मंगल कार्बन प्‍लांट बानीपाथर में आज जोरदार धमाका हो गया, ज‍िसकी चपेट में आने से एक नौ माह का बच्‍चा सह‍ित आठ मजदूर झुलस गए हैं। सभी घायलों को ज‍िला अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी गूंज दूर तक सुनी गई। टायर गलाने की प्रक्रिया के दौरान अचानक हुए इस ब्लाॅस्ट से निकली गर्म गैस और आग ने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया।

डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कई मजदूर 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। विशेष रूप से नौ महीने के मासूम की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्लांट में पुराने टायरों को गलाकर कार्बन बनाने (रिसाइक्लिंग) का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि बॉयलर के भीतर दबाव अधिक बढ़ने या किसी तकनीकी खामी की वजह से यह विस्फोट हुआ। पुलिस और तकनीकी टीम इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि आखिर यह ब्लास्ट कैसे हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्लांट परिसर को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहा कि जांच के बाद यदि प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें