: करोड़ों<em> </em>खर्च के<em> </em>बाद<em> </em>भी<em> </em>नेहरू<em> </em>नगर<em> </em>फ्लाईओवर<em> </em>की<em> </em>फॉलसीलिंग<em> </em>भरभरा<em> </em>कर गिरी<em> </em>आयुक्त<em> </em>ने<em> </em>कहा<em> – </em>कराएंगे<em> </em>जांच<em> </em>कैसे<em> </em>दे<em> </em>दिया<em> </em>पूर्णता<em> </em>प्रमाण<em> </em>पत्र<em>…..?</em>
Jagbhan Yadav
Thu, Jan 4, 2024
द न्यूज़ इंडिया लाइव , 4 जनवरी। भिलाई नगर निगमक्षेत्र के नेहरू नगर चौक में नेशनल हाईवे पर करोड़ों रूपये खर्च कर बने फ्लाईओवर के नीचे की फॉलसीलिंग आज सुबह भरभराकर गिर गई हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन चंद महीने के भीतर फॉलसीलिंग का इस तरह भरभरा कर गिर जाना अपने आपमें आश्चर्यजनक घटना है। घटना को लेकर ब्रिज पूर्णता प्रमाण पत्र दिया जाना और संबंधित अधिकारियों की जांच पर उंगली उठने लगी है। निगम आयुक्त ने कहा कि जांच करवाएंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह 7 से 7:30 बजे के बीच नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे बनी फॉलसीलिंग गिर गई। अलग-अलग स्थानों पर बना तीन स्ट्रक्चर ढह गया है।
आपको बता दें कि नेशनल हाईवे होने के कारण इस पर ट्रैफिक काफी रहता है लेकिन सुबह का समय होने से जान माल का नुक़सान नहीं हुआ। सिग्नल पर गिरने के समय कुछ वाहन चालक मौजूद थे लेकिन जब उन्होंने ढांचा ढहते देखा तो वे वहां से हट गए। अगर हादसे के वक्त ट्रैफिक ज्यादा होता तो गंभीर हादसा हो सकता था।

जानकारी मिली है कि ओवरब्रिज की फॉलसीलिंग का काम नगर निगम ने निजी कंपनी को सौंपा था जबकि मानीटरिंग नगर निगम की ही थी। जानकारों ने कहा कि यह हादसा कमजोर ढांचे और निर्माण में लापरवाही के कारण हुआ है। मौके पर पहुंचे भिलाई निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने कहा कि नेहरू नगर फ्लाईओवर के नीचे फॉल सीलिंग का काम एक निजी कंपनी द्वारा किया गया था। फॉल सीलिंग क्यों और कैसे गिरी, इसकी जाँच करवाई जाएगी।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन