Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

के कार्यों के लिए 3.64 करोड़ स्वीकृत

गंगरेल के कार्यों के लिए 4.45 करोड़ स्वीकृत

कल नन्हेसर, सिमड़ा एवं बनगांव में लगेगी शिविर, 43 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री साव ने की घोषणा

ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

दुर्ग में सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म : धान खरीदी बहाल, कार्रवाई वापसी की मांग तेज

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 20, 2025

दुर्ग ज़िले में सहकारी समिति कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। कर्मचारियों की यह हड़ताल 3 नवंबर से जारी थी, जिसके चलते ज़िले में धान खरीदी व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने लगी थी। जबकि राज्य सरकार द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी का संचालन शुरू किया जा चुका था, लेकिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण कई केन्द्रों में प्रक्रिया बाधित हो रही थी।

गुरुवार को कलेक्टर दुर्ग, डीआरसीएस, ज़िला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ हिदायत शर्मा और सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक दिलीप देशमुख की मौजूदगी में कर्मचारियों और अधिकारियों की बैठक हुई। किसानों के हित और जनहित को प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।

21 नवंबर से नियमित कार्य पर वापसी

कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया कि 21 नवंबर 2025 से सभी कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन नियमित रूप से करेंगे। संघ ने स्पष्ट कहा कि वे पूरी निष्ठा से धान खरीदी संचालन में सहयोग करेंगे।

हालांकि संघ ने यह भी मांग रखी कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर लगाए गए एस्मा, एफआईआर, निलंबन, बर्खास्तगी और अन्य दंडात्मक कार्रवाइयों को तत्काल निरस्त किया जाए। संघ का कहना है कि यदि प्रशासन इन कार्रवाइयों को वापस लेता है, तो इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे धान खरीदी को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेंगे।

जो कर्मचारी नहीं लौटेंगे, वे संघ से पृथक माने जाएंगे

ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई कर्मचारी 21 नवंबर से कार्य पर वापस नहीं लौटता, तो उसे संबंधित संघ से पृथक माना जाएगा और उसके काम की जवाबदेही व्यक्तिगत होगी। इस निर्णय की जानकारी जिले के सभी संबंधित अधिकारियों तक भेज दी गई है।

कार्रवाई वापसी से बढ़ेगा मनोबल

कर्मचारी संघ का कहना है कि यदि प्रशासन हड़ताल के दौरान की गई कार्रवाई को वापस लेता है, तो इससे कर्मचारियों का उत्साह और विश्वास बढ़ेगा। संघ ने इसे किसानों के हित से जुड़े मुद्दे के रूप में बताया है और कहा कि धान खरीदी संचालन को व्यवस्थित और सुचारू रखना सभी की प्राथमिकता है।

Tags :

Chhattisgarh, Durg, Cooperative Staff, Paddy Procurement, Strike, Administration

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें