Friday 8th of May 2026

ब्रेकिंग

आज चंद्रमा ने किया धनु से मकर राशि में गोचर, जानिए धन, प्रेम और करियर मामलों में कैसा रहेगा

साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शुक्रवार का शुभ मु

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: जिम्मेदारों की लापरवाही : दो परीक्षाओं की तारीखें टकरा रहीं जेईई मेन की वजह से 7 हजार छात्र नहीं दे पाएंगे प्री बोर्ड

Jagbhan Yadav

Wed, Jan 22, 2025

रायपुर। सीजी बोर्ड दसवीं-बारहवीं प्री बोर्ड की परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू हो गई हैं। ये 29 जनवरी तक चलेंगीं। प्रदेश में पहली बार प्री बोर्ड की परीक्षाएं एक साथ हो रही हैं। इसी बीच 22 से 29 तक जेईई मेन की परीक्षाएं हैं। एक अनुमान के मुताबिक सीजी बोर्ड बारहवीं के करीब 7 हजार छात्रों ने जेईई मेन के लिए आवेदन किया है।

इसमें शामिल होने के कारण इतने छात्र प्री बोर्ड नहीं दे पाएंगे। इससे छात्रों और पालकों में नाराजगी देखी जा रही है क्योंकि इससे उन्हें बोर्ड की परीक्षाओं की अपनी तैयारी के आकलन का मौका नहीं मिलेगा। उधर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से 28 अक्टूबर 2024 को ऑनलाइन आवेदन से संबंधित सूचना जारी की गई थी।

इसमें परीक्षा की तारीख भी उल्लेख था। जबकि प्री-बोर्ड के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से 5 दिसंबर को समय-सारणी जारी की गई। ऐसे में प्री बोर्ड की तारीखें तय करने में सावधानी क्यों नहीं रखी गई, यह सवाल उठ रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें