Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर अहम निर्णय

रायगढ़ को मिली नई सौगात

फांसी देने की मांग को लेकर दिया ज्

तिरंगा चौक तक गूंजे विरोध के नारे

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

इस्पात नगरी भिलाई में : 25 से 29 दिसम्बर तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन

- ध्वज पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री श्री शर्मा

दुर्ग, 15 दिसंबर 2025/ इस्पात नगरी भिलाई में जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउण्ड में 25 से 29 दिसम्बर तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा हैं। उक्त आयोजन हेतु आज ध्वज पूजन किया गया। सेवा समर्पण समिति द्वारा आयोजित दिव्य हनुमंत कथा के इस ध्वज पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। जगदलपुर के विधायक श्री किरण सिंह देव की मौजूदगी में कार्यक्रम स्थल पर विधि-विधान पूर्वक हनुमंत एवं ध्वज पूजन कर ध्वज फहराया गया। ध्वज पूजा उपरान्त सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष और सेवा समर्पण समिति के संयोजक श्री राकेश पाण्डेय, पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।  

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें