Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त: 5 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

आज बड़े मंगल के दिन खुलेंगे इन राशियों के भाग्य के द्वार,पढ़ें दैनिक राशिफल

यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का है उज्ज्वल प्रतीक - साय

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

मुस्कानों संग स्नेहिल पल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ : रायपुर में डीजल चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह धराया, किराए की स्कॉर्पियो से करते थे रैकी

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 4, 2025

रायपुर जिले की खरोरा थाना पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह लंबे समय से छ्त्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में ट्रकों से डीजल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 लीटर डीजल, जेरिकेन, लोहे की रॉड, स्टील और प्लास्टिक पाइप सहित एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 8.31 लाख रुपये आंकी गई है।

आरोपियों की पहचान रामगोपाल आदिले (40 वर्ष), राहुल बर्मन (30 वर्ष) और अशोक कुमार शाह (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पिछले 5–6 सालों से बिलासपुर, कबीरधाम और अन्य जिलों में ट्रकों से डीजल चोरी कर रहे थे। चोरी किया गया डीजल वे विरेंद्र श्रीवास नामक व्यक्ति को बेचते थे, जो उन्हें जेरिकेन, पाइप और अन्य सामग्री उपलब्ध कराता था।

गिरोह की कार्यप्रणाली भी काफी चालाकाना थी। आरोपी किराए की स्कॉर्पियो गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलते थे और रास्तों पर खड़े ट्रकों व उनके ड्राइवरों की रैकी करते थे। मौका मिलते ही स्टील पाइप की मदद से टंकी की जाली तोड़कर बड़ी मात्रा में डीजल निकाल लेते थे।

यह पूरा मामला तब खुला जब 3 दिसंबर की रात एक ट्रक ड्राइवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि रायगढ़ से रायपुर आते समय मांट गांव के पास ट्रक खड़ा कर आराम कर रहा था, सुबह उठने पर उसे पता चला कि लगभग 200 लीटर डीजल चोरी हो चुका है। पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना खरोरा में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है।...

Tags :

Raipur, Diesel Theft, Crime News, Police Action, Chhattisgarh News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें