Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी

के आधुनिकीकरण के लिए 4.98 करोड़ स्वीकृत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

नवा रायपुर में सख़्त सुरक्षा : 3 दिन के DGP-IG सम्मेलन में PM मोदी और शाह होंगे शामिल

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 26, 2025

नवा रायपुर स्थित IIM परिसर तीन दिवसीय DGP-IG सम्मेलन की तैयारियों के बीच हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में बदल गया है। 28 से 30 नवंबर तक होने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम से पहले SPG, IB, CRPF और राज्य पुलिस की टीमें लगातार रूट रिहर्सल कर रही हैं। एयरपोर्ट से लेकर IIM परिसर तक पूरे मार्ग की सुरक्षा जांच की गई है। सभी वीवीआईपी ठहराव स्थलों—सर्किट हाउस, नए सरकारी आवास और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के बंगले (अस्थायी PMO) को विशेष सुरक्षा कवच में ले लिया गया है।

सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन होगा। साइबर अपराध, नक्सल गतिविधियाँ, ड्रग्स ट्रैफिकिंग, संगठित अपराध और सीमा प्रबंधन जैसे विषय एजेंडे में शामिल हैं। प्रत्येक राज्य की पुलिस अपने अनुभव और मॉडल प्रस्तुत करेगी।

छत्तीसगढ़ पहली बार इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है, जिसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। आवास और आवागमन के लिए शहर में 250 से अधिक कमरे बुक किए गए हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन ने यातायात डायवर्जन भी लागू कर दिया है।

Tags :

#Raipur #Chhattisgarh #DGPIGConference #PrimeMinisterModi #AmitShah #Nationalsecurity #IIMNayaRaipur #SPG #IB #HighSecurityZone

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें