Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का है उज्ज्वल प्रतीक - साय

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

मुस्कानों संग स्नेहिल पल

समृद्ध बनाना ही हमारा संकल्प - सीएम साय

रविशंकर नाम से गूंजा गांव का आंगन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

राजनांदगांव : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बेटियों की उपलब्धियों का किया सम्मान: राजनांदगांव में साहू समाज सम्मेलन और अस्मिता हॉकी लीग मे

Jagbhan Yadav

Sun, Dec 7, 2025

रविवार को उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव में आयोजित दो महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों, समाज के लोगों और खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पहले साहू समाज के राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की और बाद में अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में उपस्थित होकर विजेता टीमों को सम्मानित किया।

साहू समाज सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री की विशेष उपस्थिति

साहू सदन, राजनांदगांव में आयोजित परिचय सम्मेलन में उपस्थित होकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने साहू समाज के युवाओं-युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मां कर्मा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं परिसर में डोम शेड का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल रहे। बड़ी संख्या में समाज के लोग और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

अस्मिता हॉकी लीग प्रतियोगिता में शामिल हुए डिप्टी सीएम

इसके बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर में आयोजित अस्मिता हॉकी लीग 2025–26 की प्रतियोगिता में पहुंचे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए और बेटियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि—

“देश की बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं, यह गर्व का विषय है।”

उन्होंने कहा कि हॉकी समेत देश के महत्वपूर्ण खेलों में बेटियों की बढ़ती भागीदारी भारत के खेल भविष्य को मजबूत बना रही है।

बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष आयोजन—उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि शासन द्वारा खेलों में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष कार्यक्रम और योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।

साथ ही कहा कि खेल मंत्रालय सभी राज्यों के साथ मिलकर खेलों को मजबूत करने, प्रतिभाओं को तैयार करने और खिलाड़ियों के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। साव ने प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं दीं और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, सचिन बघेल, सौरभ कोठारी, तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें