Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

चुनावी रुझानों पर दी प्रतिक्रिया, कहा- जनता के विश्वास और भाजपा सरक

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी आगे, जानिए बाकी राज्यों के हाल

TMC को बुरी तरह पछाड़ा

, विजय थलापति की पार्टी TVK ने बदली राजनीति की दिशा

ममता बनर्जी ने वोटों में गड़बड़ी समेत लगाए

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : नाइट ड्यूटी के बाद यहां मिली स्टाफ नर्स की लाश, पुलिस के भी उड़ गए होश

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 10, 2025

बलौदाबाजार-  बलौदाबाजार जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर स्टाफ नर्स अभिलाषा जॉन की लाश मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये पूरा मामला कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।

नाइट ड्यूटी के बाद लापता 

मिली जानकारी के अनुसार, कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में काम करने वाली अभिलाषा जॉन से नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा था। पूरे दिन उसे कॉल किया गया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद थाने में सुचना दी गई।

पुलिस के भी उड़ें होश 

जिसके बाद हरकत में आई बाद पुलिस की टीम ने उसके मोबाइल ट्रेस किया, जिसमें उसकी लोकेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के छत पर मिली। पुलिस की टीम जब वहां पहुंची तो उसके भी होश उड़ गए।

पुलिस ने देखा की युवती छत पर मृत अवस्था में पड़ी है और उसका सामान पास में ही बिखरा पड़ा है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि युवती ने जहर सेवन कर आत्महत्या की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें