Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

ज्येष्ठ माह आज से शुरू, जानें सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

व्यापारियों की सुविधा हेतु तेलीबांधा की यातायात व्यवस्था होगी सुव्यवस्थित - थौरानी

ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि

, 14 का वेतन रोका, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर में 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या : घर में फंदे से लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप

Jagbhan Yadav

Thu, Jan 8, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मारुति रेसिडेंसी में रहने वाली 18 साल की युवती ने बुधवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती अमीना पटेल ने दोपहर के समय अपने कमरे में आत्मघाती कदम उठाते हुए फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले पुलिस उसकी मां को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। इसी बात से युवती मानसिक दबाव में आ गई और उसने यह कदम उठा लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई और दबाव के कारण यह दुखद घटना हुई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमीना के पिता महेंद्र पटेल के खिलाफ वर्ष 2022 में मंदिर हसौद थाने में नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। कोर्ट से उनके खिलाफ कई बार वारंट जारी हुए, लेकिन वे लगातार फरार चल रहे थे। इसी सिलसिले में पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए उनकी पत्नी खिली पटेल को महिला थाने ले गई थी।

मां के पुलिस के साथ जाने के बाद अमीना घर पर अकेली रह गई। कुछ ही देर बाद पड़ोसियों ने घर के भीतर से संदिग्ध स्थिति देखी, दरवाजा तोड़ा और युवती को फंदे से उतारा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अमीना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच किए जाने की बात कही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें