Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं…..

अटल विहार योजना के तहत 97 आवासों का होगा निर्माण

, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: खारून ग्रीन्स कालोनी कुम्हारी में दो भाईयों की सड़ी हालत में लाश मिली, पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी 

दोनों भाई सिरसा कला भिलाई के निवासी थे
भिलाई । कुम्हारी स्थित हाऊसिंग बोर्ड के खारुन ग्रीन्स कालोनी के एक कमरे में दो भाइयों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बीते शुक्रवार को बदबू से परेशान पड़ोसियों ने कुम्हारी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया।
दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस ने देखा कि अलग अलग कमरे में दो लाशें पड़ी हैं। लाश 50 प्रतिशत तक डिकंपोज हो चुकी है, लिहाजा पुलिस ने पंचनामा के बाद लाश सुपेला सरकारी अस्पताल के मरच्यूरी भिजवा दिया है। यहां से आज दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज भेजे जाने का निर्णय लिया गया।
मृत भाईयों की पहचान 36 वर्षीय हिमांशु शर्मा तथा 32 वर्षीय सुधांशु शर्मा पिता मोहित शर्मा के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शर्मा परिवार पहले भिलाई-3 के नजदीक सिरसा कला में रहता था। सिरसा कला में उनके पिता किराने की दुकान चलाया करते थे। पांच साल पहले पिता की मृत्यु के बाद वे सिरसा कला का मकान और दुकान बेचकर खारुन ग्रीन्स में शिफ्ट हो गए थे।
बताया जा रहा है माता पिता की मौत के बाद दोनों भाई अकेले रहते थे। हिमांशु ने पार्थिवी कॉलेज से इंजीनियरिंग की थी। वह जमीन खरीदी बिक्री का काम करता था।
पुलिस के अनुसार हिमांशु की लाश एसी कमरे में मिली वहीं सुधांशु की लाश दूसरे कमरे में पड़ी थी।
दोनों भाईयों की मौत संदेह उत्पन्न करता है।अब इस मामले कई तरह का संदेह है। पुलिस ने सभी एंगल पर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें