Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

कल 45 सिनेमाघरों में होगी रिलीज

ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी

टपकाती छत से मिली मुक्ति वर्षों का सपना हुआ पक्का- चौतलाल

शक्ति और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिबिंब- मंत्री वर्मा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: कुम्हारी टोल प्लाजा पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: अधिकारियों को 'बेशर्म का फूल', आम जनता को गुलाब भेंट...

कुम्हारी न्यूज़ : रायपुर। कुम्हारी टोल प्लाजा में कथित अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस ने रविवार को एक अलग ही अंदाज़ में प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और आम नागरिक इकट्ठा हुए और टोल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शनकारियों ने इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी गब्बर सिंह टैक्स वसूली का नाम देते हुए बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया।

इस विरोध में टोल प्लाजा के कर्मचारियों और अधिकारियों को बेशर्म का फूल सौंपा गया, जबकि आम जनता को सम्मान के तौर पर गुलाब का फूल देकर उनके साथ एकजुटता जताई गई। इस प्रदर्शन के चलते दोपहर की तेज धूप में करीब दो घंटे तक चक्का जाम जैसी स्थिति बन गई।

विकास उपाध्याय ने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा की समय-सीमा खत्म हो चुकी है, फिर भी जबरन वसूली जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि रायपुर और दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के वाहनों को छूट देने का वादा सिर्फ दिखावा था, क्योंकि फास्टैग सिस्टम की वजह से अब भी इनसे पैसे काटे जा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बार-बार टेंडर प्रक्रिया के जरिए टोल की अवधि को बढ़ाकर अपनी जेबें भरी जा रही हैं।

पूर्व विधायक ने यह भी बताया कि उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर टोल प्लाजा को हटाने संबंधी चर्चा के लिए समय मांगा था, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह टोल प्लाजा बंद नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन के जरिए सड़क पर संघर्ष करती रहेगी।

कुछ दिन पहले उपाध्याय ने एनएचएआई कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से टोल हटाने को लेकर बातचीत की थी, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसी कारण से उन्होंने केंद्रीय मंत्री से सीधी बातचीत के लिए समय की मांग की है, ताकि उन्हें जमीनी सच्चाई से अवगत कराया जा सके। उपाध्याय ने यह भी दोहराया कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन करेगी और अंतिम सांस तक संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर हो रही अनियमितताओं को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है। नितिन गडकरी द्वारा 19 मार्च 2021 को संसद में दिए गए बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि देश भर में सभी टोल नाकों को हटाकर जीपीएस आधारित टैक्स प्रणाली लागू की जाएगी। साथ ही, उन्होंने घोषणा की थी कि 60 किलोमीटर की परिधि में सिर्फ एक ही टोल नाका होना चाहिए। लेकिन छत्तीसगढ़ के दुर्ग, राजनांदगांव, कुम्हारी और मंदिरहसौद टोल प्लाज़ा की दूरी देखकर साफ होता है कि इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उपाध्याय ने कहा कि सड़कें बनाना अच्छी बात है, लेकिन इसके बहाने आम जनता की जेब काटना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 20 से अधिक टोल प्लाजा चल रहे हैं, जबकि जनता वाहन खरीदते समय ही रोड टैक्स अदा कर रही है। ऐसे में दोहरी वसूली उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देने के बजाय सरकार उन्हें और अधिक आर्थिक बोझ में धकेल रही है। उन्होंने कहा कि यह जनविरोधी नीति है और कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध करती रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें