Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का है उज्ज्वल प्रतीक - साय

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

मुस्कानों संग स्नेहिल पल

समृद्ध बनाना ही हमारा संकल्प - सीएम साय

रविशंकर नाम से गूंजा गांव का आंगन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों की कल अहम बैठक: दिल्ली के मेगा विरोध-प्रदर्शन की रणनीति बनेगी

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 5, 2025

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने हाल में घोषित 41 नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ पहली महत्वपूर्ण बैठक कल रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित की है। यह बैठक जिलाध्यक्षों के पद एवं गोपनीयता की शपथ से शुरू होगी और इसके बाद संगठन की आगामी रणनीति, आंदोलन की तैयारियाँ और दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के बड़े विरोध-प्रदर्शन को लेकर रोडमैप पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के विरोध-प्रदर्शन के लिए तैयारी इसी बैठक में अंतिम रूप लेगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

इसी क्रम में यह भी माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी राहुल गांधी सभी नए जिलाध्यक्षों को विशेष प्रशिक्षण देंगे। इस फैसले पर कल होने वाली बैठक में अंतिम मोहर लग सकती है। प्रस्तावित प्रशिक्षण 10 दिनों का होगा, जिसमें संगठन संचालन, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, बूथ मैनेजमेंट, अनुशासन, और राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मुद्दों की गहराई से समझ जैसे विषयों पर विस्तृत सत्र होंगे।

कांग्रेस ने ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और संभावना है कि इसे बस्तर में आयोजित किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य है कि नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष आगामी महीनों में केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों को प्रभावी तरीके से चुनौती दे सकें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएं। इस प्रशिक्षण में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता भी अपने अनुभव साझा करेंगे।

नए जिलाध्यक्षों की सूची का संदर्भ

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ के 41 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी। इनमें रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेंद्र पप्पू बंजारे, बिलासपुर शहर से सुधांशु मिश्रा, बिलासपुर ग्रामीण से महेंद्र गंगोत्री और सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा शामिल हैं।

इनमें 5 महिलाओं को भी शामिल किया गया है—बलोदा बाजार से सुमित्रा धृतलहरे, धमतरी से तारीणी चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से गजमती भानु, सक्ती से रश्मि गभेल और सूरजपुर से शशि सिंह। कुल सूची में महिलाओं की भागीदारी 12.2% है।

महासमुंद में द्वारिकाधीश यादव, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अशोक श्रीवास्तव, रायगढ़ शहर में शाखा यादव, रायगढ़ ग्रामीण में नागेंद्र नेगी, बालोद में चंदेश कुमार हिरवानी, बलरामपुर में हरिहर प्रसाद यादव, बस्तर ग्रामीण में प्रेम शंकर शुक्ला, दंतेवाड़ा में सलीम राजा उस्मान, दुर्ग शहर में धीरज बाकलिवाल, कोरबा शहर में मुकेश कुमार राठौर समेत कई नेताओं को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें