Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

यह विजय भारतीय लोकतंत्र की सशक्तता, जनविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना का है उज्ज्वल प्रतीक - साय

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान : श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

मुस्कानों संग स्नेहिल पल

समृद्ध बनाना ही हमारा संकल्प - सीएम साय

रविशंकर नाम से गूंजा गांव का आंगन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ : रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिवार ने उठाए गंभीर सवाल

Jagbhan Yadav

Fri, Dec 5, 2025

कांग्रेस नेता और सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष जीवन ठाकुर की रायपुर सेंट्रल जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। परिवार और समाज ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही, जानकारी छिपाने और हत्या की आशंका जताई है।

जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर को फर्जी वन पट्टा बनाने के केस में गिरफ्तार कर कोंडागांव जेल में रखा गया था। 2 दिसंबर को उन्हें बिना पूर्व सूचना रायपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि परिवार को शिफ्टिंग की जानकारी तक नहीं दी गई।

इसके दो दिन बाद 4 दिसंबर की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुबह 7:45 बजे उनकी मौत हो गई। परिवार को मौत की सूचना लगभग 10 घंटे बाद शाम 5 बजे दी गई, जिसके बाद आक्रोश और बढ़ गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि:

  • शिफ्टिंग की जानकारी नहीं दी गई

  • तबीयत बिगड़ने पर समय पर इलाज नहीं मिला

  • रेफर करने की सूचना छिपाई गई

  • मौत का सही कारण नहीं बताया गया

समाज और परिजनों ने थाना चारामा में ज्ञापन सौंपकर मांगें उठाई—

  • घटना की मजिस्ट्रियल जांच

  • दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई

  • मेडिकल रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराना

  • परिवार की उपस्थिति में पोस्टमार्टम

  • शव को सुरक्षित रूप से गांव लाकर सौंपना

  • परिवार को क्षतिपूर्ति

आदिवासी समाज के प्रमुखों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों में जांच के लिए विशेष समिति नहीं गठित की गई, तो वे कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी आज गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलने की घोषणा की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें