Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

इस माह भी बिजली बिल ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया : – कांग्रेस

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 2, 2025

रायपुर। बढ़े बिजली बिल ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तीन महिने से आ रहे बेतहाशा बढ़ा बिजली बिल से राज्य का हर नागरिक परेशान है। इस माह भी बिजली बिल दुगुना आये है। सरकार द्वारा 200 यूनिट तक बिजली के दाम आधा करने का निर्णय जनता से धोखा है। वर्तमान निर्णय से सिर्फ उन्हीं उपभोक्ताओं का फायदा होगा, जिनकी कुल खपत 400 यूनिट है, उनको 200 यूनिट तक में आधा की छूट मिलेगी। जिनकी खपत 400 से 1 यूनिट भी अधिक होगी, उनको पूरा बिल देना होगा। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि 400 यूनिट तक बिजली के दाम आधा किया जाये, साथ ही पुराने कांग्रेस सरकार के निर्णय के अनुसार खपत कितनी भी हो 400 यूनिट तक दाम आधा रहने की गारंटी होनी चाहिये। साथ ही बिजली के दामों में 4 बार में की गयी बढ़ोत्तरी को भी तुरंत वापस लिया जाये।
सरकार की नाकामी लापरवाही और मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण प्रदेश के लोगों के लिए बिजली कटौती और मंहगी बिजली बड़ी समस्या बन गई है। राज्य बनने के बाद प्रदेश में बिजली के दाम सबसे ज्यादा वर्तमान समय में है। सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिया जिससे लोगों के बिजली के बिल दुगुना से भी अधिक आ रहा। महंगी बिजली के बाद भी सरकार जनता को चौबीस घंटे बिजली नहीं उपलब्ध करवा पा रही। ग्रामीण क्षेत्र में आठ-नौ घंटे तक हो रही बिजली कटौती से जनता परेशान हो रही, लोग बिजली कटौती के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर है।
बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के बिजली के दाम बढ़ाकर भेजने के अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है, कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है। जनता में बढ़े हुए बिजली बिल के कारण आक्रोश और निराशा है उसके बाद भी सरकार बिजली के दामें पर लूट जारी रखे हुए है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें