Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: मंत्री नेताम

बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : सीएम साय

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 29 को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें : मुख्य सचिव विकासशी

में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक 29 अप्रैल को

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

अभा स्वास्थ्य विज्ञान कुलपति : सम्मेलन 10 को आयुष विवि में

Jagbhan Yadav

Wed, Apr 8, 2026

रायपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा शुक्रवार को अखिल भारतीय स्वास्थ्य विज्ञान कुलपति सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित समस्त प्रदेश के विश्वविद्यालयों का सम्मेलन का मुख्य विषय चिकित्सा शिक्षा के मानकों, मूल्यांकन में पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को बेहतर बनाने के लिए; तथा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य विज्ञान के भारतीयकरण पर शोध करने और उसे बढ़ावा देने के लिए है। इसी विषय पर विभिन्न सत्रों में देश के विशेषज्ञ कुलपति एवं वरिष्ठ चिकित्सा शिक्षाविद चर्चा करेंगें। सम्मेलन में चर्चा उपरांत शासन के नीति निर्धारकों को अनुशंसा प्रेषित की जायेगी।  

इस अवसर पर पहले सत्र केमुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कृष्णा विश्व विद्यापीठ, कराड कुलाधिपति के मुख्य सलाहकार डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, एसोसिएशन ऑफ इंडियन हेल्थ साइंसेज यूनिवर्सिटीज के अध्यक्ष डॉ. राजीव सूद तथा आयुष विवि के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा उपस्थित रहेंगे।  

दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में कुलाधिपति एवं केवीवी, कराड के मुख्य सलाहकार डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, एम्स रायपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त), जुबेस्टा हॉस्पिटल रायपुर के निदेशक डॉ. ए. आर. डल्ला,  पं. दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें