Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

TMC 103 पर, असम में BJP को बहुमत, तमिलनाडु में एक्टर विजय की TVK 74 सीट

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम—बारिश, ओले और तेज आंधी का अलर्ट

: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्

वित्त मंत्री चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार का प्रोत्साहन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सीएम के भाषण के एडिटेड वीडियो पर सियासत गर्म: : BJP ने FIR की मांग की, कांग्रेस पर भ्रामक प्रचार फैलाने का आरोप

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 10, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भाषण को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया भूचाल खड़ा कर दिया है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की “निम्न स्तरीय राजनीति” बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस के पास अब जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह एडिटेड और फर्जी वीडियो बनाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा का प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के विरुद्ध FIR दर्ज करने की मांग की।

रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य विकास की तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिसे कांग्रेस सहन नहीं कर पा रही है। इसी कारण वह जनता में भ्रम फैलाने के लिए फर्जी वीडियो तैयार कर रही है। भाजपा नेताओं के अनुसार मुख्यमंत्री ने 2 दिसंबर को रायगढ़ के सामाजिक सम्मेलन में किसानों और आदिवासी समाज के हितों पर स्पष्ट व सार्थक बयान दिया था, लेकिन कुछ लोगों ने उस भाषण को काट-छांट कर गलत तथ्यों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि रायगढ़ निवासी मनीषा गोंड ने इस वीडियो को एडिट कर उसमें भ्रामक बातें जोड़ीं और फिर ‘भूपेश है तो भरोसा है’ पेज पर पोस्ट किया, जिससे आम जनता के बीच गलत संदेश गया। पार्टी ने इसे न केवल अनैतिक, बल्कि कानूनी अपराध बताते हुए कहा कि आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

शिकायत दर्ज कराने के दौरान एसपी कार्यालय में भाजपा नेताओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की इस हरकत से लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन हुआ है और जनता सब देख रही है। भाजपा ने दोहराया कि वह इस मामले को गंभीरता से उठाएगी ताकि भविष्य में किसी भी राजनीतिक दल द्वारा ऐसी भ्रमित करने वाली कोशिशें न की जा सकें।

Tags :

#CMVideoRow #ChhattisgarhPolitics #BJPVsCongress #EditedVideoCase #RaipurNews #PoliticalControversy #FakeVideoIssue #VishnudevSai

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें