Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक की मौके पर मौत, ड्यूटी जाते समय हुए हादसे के शिकार……

, जानिए अब कितने बजे से कितने बजे तक होगी संचालित…..

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर, देखिए पूरी लिस्ट…..

इन जिलों में गरज-चमक, बिजली और बारिश की चेतावनी

रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ मिस्टिंग सिस्टम, ठंडी फुहारों से यात्रियों को मिली बड़ी राहत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

देर रात रायपुर पहुंचे अमित शाह : एयरपोर्ट पर सीएम साय और मंत्रियों ने किया स्वागत, आज जाएंगे बस्तर

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 13, 2025

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 11 दिनों बाद एक बार फिर शुक्रवार की रात को 9 बजे रायपुर पहुंचे। विमानतल पर उनका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव सहित प्रदेश के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। विमानतल से सीधे श्री शाह होटल मेयफेयर पहुंचे। यहां पर वे रात को विश्राम करेंगे। शनिवार का बस्तर जाने का कार्यक्रम है। इसके पहले सुबह को 11 बजे से एक बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इस समय में वे प्रदेश सरकार और अधिकारियों के साथ नक्सल मुद्दे पर बैठक कर सकते हैं।

अमित शाह कार्यक्रम के मुताबिक, अंडमान निकोबार से बीएसएफ के विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। उनका इस बार का दौरा विशेष रूप से बस्तर ओलंपिक का समापन करने के लिए हैं। श्री शाह शनिवार को यहां पर सुबह 11 बजे से लेकर एक बजे तक नक्सल मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। वैसे इसका खुलासा नहीं किया जा रहा है। दो घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। जानकारों का कहना है, इस समय में वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा, प्रदेश के अधिकारियों के साथ नक्सलवाद पर चर्चा करके अब तक की गतिविधियों की जानकारी ले सकते हैं। 1.30 बजे वे मेयफेयर में ही भोजन करेंगे और इसके बाद जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।

बस्तर का करेंगे समापन ओलंपिक
श्री शाह दोपहर को 1.50 बजे बीएसएफ के विशेष विमान से यहां से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव भी जाएंगे। जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक के समापन में 2.45 से 4.45 बजे तक शामिल होंगे। इसके बाद 4.55 बजे जगदलपुर विमानतल से बीएसएफ के विशेष विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें