Friday 8th of May 2026

ब्रेकिंग

आज चंद्रमा ने किया धनु से मकर राशि में गोचर, जानिए धन, प्रेम और करियर मामलों में कैसा रहेगा

साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें शुक्रवार का शुभ मु

, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

सांसद पाडेय बोले - यह बघेल की हताशा का प्रतीक

लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: छत्तीसगढ़ में निकाय-पंचायत चुनाव, इन नेताओं ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन

Jagbhan Yadav

Wed, Jan 22, 2025

रायपुरः छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। इसी के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लग गई है। इधर राजनीतिक दलों के नेता अब शहरी सरकार के लिए गुणा-गणित लगा रहे हैं। महापौर के सहित पार्षद पद के दावेदारों ने तेज लॉबिंग शुरू कर दी है। कई जगहों पर नेता अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं। कांग्रेस के कई सक्रिय नेता अपनी पत्नियों को टिकट दिलाने के लिए सीनियर नेताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया है।

दरअसल, राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई नगर निगमों में स्थानीय नेता महापौर पद व पार्षद के लिए जिन वार्डों से चुनाव लड़ना चाह रहे थे, वह अब महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई है। ऐसे में स्थानीय नेता अपनी पत्नियों को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। इस मसले को लेकर पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने कहा कि जो संगठन में काम करेगा, उसी महिला को टिकट मिलना चाहिए। चुनाव की घोषणा से मतदान की तारीख के बीच महज 21 दिनों का समय है। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल 25 से 26 जनवरी के बीच ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। नामों की घोषणा के बाद नामांकन दाखिल करने और नाम वापसी इत्यादि में चार से पांच दिन निकल जाएंगे। सभी प्रत्याशी एक-दो फरवरी से ही पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर पाएंगे। मतदान के 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा। लिहाजा प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार के लिए केवल 10 से 11 दिन का ही समय मिलेगा। प्रचार के लिए कम समय मिलने के कारण अधिकांश दावेदार अभी से चिंता में है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें