Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, ज्ञानेश्वरी यादव को गुण्डा : छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, ज्ञानेश्वरी यादव को गुण्डाधुर सम्मान…पढ़ें पूरी सूची

Jagbhan Yadav

Wed, Nov 5, 2025

RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्योत्सव के अवसर पर इस वर्ष के राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसकी घोषणा राज्य के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की। घोषणा के अनुसार, इस वर्ष शहीद वीर नारायण सम्मान हिरेश सिन्हा को दिया जाएगा, जबकि यति यतन लाल सम्मान भारतीय कुष्ठ निवारण संघ जांजगीर को और गुण्डाधुर सम्मान ज्ञानेश्वरी यादव जिला राजनांदगांव को प्रदान किया जाएगा।

इन पुरस्कारों का वितरण आज शाम राज्योत्सव के समापन समारोह में किया जाएगा, जहां उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और सम्मान प्रदान करेंगे। राज्य अलंकरण पुरस्कार छत्तीसगढ़ की संस्कृति, समाज सेवा, साहित्य, कला और लोक परंपरा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है।

पढ़ें पूरी सूची, इन 34 हस्तियों को उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान- हिरेश सिन्हा

यति यतनलाल सम्मान- भारतीय कुष्ठ निवारण संघ, जांजगीर चांपा

गुण्डाधूर सम्मान- सुश्री ज्ञानेश्वर, राजनांदगाव

मिनीमाता सम्मान- लिलेश्वरी साहू, दुर्ग

गुरुघासीदास सम्मान – 1.भुवन दास जांगड़े, बेमेतरा, 2. शशि गायकवाड़, भाटापारा बलौदाबाजार

ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार – प्रथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित, डोमा धमतरी

हबीब तनवीर सम्मान- कुंज बिहारी शर्मा, रायपुर

महराजा प्रवीर भंजदेव सम्मान- सुश्री चांदनी साहू, बिलासपुर

पं रविशंकर शुक्ल सम्मान- राजेश अग्रवाल, रायपुर

पं सुंदरलाल शर्मा सम्मान- डॉ चित्तरंजन कर, रायपुर

चक्रधर सम्मान – कीर्ती माधव लाल व्यास, दुर्ग

दाऊ मंदराजी सम्मान – रिखी क्षत्रीय, दुर्ग

डॉ खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार- 1. थनेंद्र कुमार साहू, धमतरी 2. वामन कुमार टिकरिहा, बलौदाबाजार

महाराजा अग्रसेन सम्मान- राजेंद्र अग्रवाल, बिलासपुर

चंदूलाल चंद्राकार स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार – डॉ संदीप कुमार, रायपुर

Tags :

रायपुर न्यूज़ अंबिकापुर न्यूज़ बिलासपुर न्यूज़ भिलाई न्यूज़ जगदलपुर न्यूज़ दुर्ग

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें