Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आज का पंचांग, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, बन रहा है धन का योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Chhattisgarh : सौम्या चौरसिया का निज सचिव जयचंद कोसले गिरफ्तार, 50 करो : Chhattisgarh : सौम्या चौरसिया का निज सचिव जयचंद कोसले गिरफ्तार, 50 करोड़ मैनेज करने का आरोप

Jagbhan Yadav

Mon, Sep 22, 2025

Chhattisgarh : कोयला घोटाला मामले में EOW ने बड़ी कार्यवाही की है, रविवार को रेड कार्यवाही के बाद जयचंद कोसले को EOW ने गिरफ्तार कर लिया है, सौम्या चौरसिया का निज सचिव रहकर कोयला घोटाले से 50 लाख रुपए कमाने का आरोप है, EOW ने आरोपी जयचंद को कोर्ट में पेश किया है, EOW ने 14 दिन की पुलिस रिमांड का आवेदन दिया है, ACB/EOW की विशेष कोर्ट मे पेश किया गया है।

बता दें कि ईओडब्ल्यू की टीम ने रविवार सुबह सहायक खनिज संचालक के पुत्र जयचंद कोसले के रायपुर और अकलतरा स्थित घरों पर भी दबिश दी थी। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। जयचंद लंबे समय से जांच एजेंसी की निगरानी में था। वह पूर्व सीएम की उप सचिव सौम्या चौरसिया का करीबी माना जाता है।

जांच में यह भी सामने आया कि अवैध कोयला परिवहन से मिलने वाला पैसा जयचंद के जरिए सौम्या तक पहुंचता था। जयचंद ने ही सौम्या का लगभग 50 करोड़ निवेश किया था। उसे खुद भी इस कारोबार से 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई हुई। उसने रायपुर के सेजबहार कॉलोनी में आलीशान मकान और अकलतरा के अंबेडकर चौक के पास पैतृक घर सहित करोड़ों की संपत्ति खड़ी की है। जयचंद से ईडी भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।

Tags :

देश-विदेश राजनीति खेल मनोरंजन स्वास्थ व्यापार शिक्षा लाइफस्टाइल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें