Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

संदिग्ध हालत में मिली लाश

काले धुएं से ढका आसमान

9 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण

मातृ सुरक्षा से खुशहाली का मार्ग, छत्तीसगढ़ में मातृ वंदना योजना की ऐतिहासिक सफलता

उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख की स्वीकृति

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Chhattisgarh : कांग्रेस नेता बनाएंगे नई राष्ट्रीय पार्टी, बृहस्पत सिंह : Chhattisgarh : कांग्रेस नेता बनाएंगे नई राष्ट्रीय पार्टी, बृहस्पत सिंह बोले – पार्टी ज्वाइन करने कांग्रेस से ज्यादा BJP

Jagbhan Yadav

Thu, Nov 6, 2025

जगभान यादव , रायपुर. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने नई राष्ट्रीय पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि आदिवासी नेताओं को लेकर पार्टी बनाएंगे. इसके लिए कई राज्यों के आदिवासी नेताओं से सहमति ली गई है. कांग्रेस से ज्यादा BJP के नेता पार्टी ज्वाइन करने संपर्क कर रहे हैं.

कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा, बीजेपी, कांग्रेस राज्य और देश हित के लिए नहीं है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कुछ लोगों के घर की पार्टी हो गई है. कांग्रेस चार भागों में बटी हुई है और अपने अपनों से लड़ रहे हैं. पिछले चुनाव में 22 विधायकों का टिकट काट दी गई थी. कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा.

कई राज्यों के नेताओं के साथ्ज्ञ हो चुकी है बैठक

उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश के नेताओं के साथ हमारी बैठक हो चुकी है. लगातार बड़े-बड़े नेता और अधिकारी पार्टी ज्वाइन करने के लिए कॉल कर रहे हैं. कांग्रेस से ज्यादा BJP के नेता सम्पर्क कर रहे हैं. ग्राउंड में मेहनत हम करते हैं और टिकट के टाइम दूसरे को दे मौका दिया जाता है, इसका भारी आक्रोश है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें