Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

शाम 5 बजे तक बंपर वोटिंग…बंगाल में 89% और तमिलनाडु में 82% मतदान दर्ज

अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूरस्थ अंचलों तक बढ़ा भरोसा

धनेशपुर में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

रायपुर जिले में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक

मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Admit Card 2025 : इस तारीख को होगी छत्तीसगढ़ अमीन भर्ती परीक्षा, व्यापम ने जारी किया प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड…!!

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 29, 2025

रायपुर। व्यापम ने 7 दिसंबर, 2025 को होने वाली अमीन भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। व्यापम ने जल संसाधन विभाग नवा रायपुर के अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जल संसाधन विभाग में अमीन के 50 पदों पर भर्ती होगी। छत्तीसगढ़ व्यापम अमीन पटवारी की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। जिसका आयोजन रविवार को दोपहर 12:00 से 02:15 बजे तक किया जायेगा।

व्यापम ने भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। व्यापम ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी किया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अमीन भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड कैसे डाऊनलोड करें

सबसे पहले व्यापम की ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाए।

होमपेज पर “Admit Card” या “एडमिट कार्ड” टैब पर क्लिक करें।

जल संसाधन विभाग- अमीन पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (WRDA25) के प्रवेश पत्र पर क्लीक करें।

अपना रजिस्टर मोबाईल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा समेत सभी जानकारी डालेकर सबमिट करें।

अब अपना CG Vyapam Amin Admit Card 2025 स्क्रीन पर देखें।

प्रवेश पत्र का प्रिन्ट निकाल लें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें