Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि

के खिलाफ पहली एफआईआर हुई दर्ज

80% झुलसा, घटना CCTV में कैद

दूसरे से अफेयर के शक में हुआ था विवाद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

5 रु के पुराने नोट के बदले 37 लाख देने का लालच देकर 11.70 लाख : की ठगी, साइबर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 18, 2026

खैरागढ़। छुईखदान पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के मास्टरमाइंड मोहम्मद जाहिर, उम्र 19 वर्ष को हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों रुपये दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था।

ग्राम पदमावतीपुर निवासी नेताराम देवांगन ने छुईखदान थाने में शिकायत दर्ज कराई कि व्हाट्सएप के माध्यम से उसे ₹5 के पुराने नोट के बदले ₹37.94 लाख देने का लालच दिया गया। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस, कस्टम चार्ज आदि के नाम पर अलग-अलग खातों में कुल ₹11.70 लाख ट्रांसफर कराए गए।

जांच में सामने आया कि आरोपी 20 बैंक खातों और 30-40 फर्जी सिम का उपयोग कर ठगी करता था। तकनीकी विश्लेषण से लोकेशन मिलने पर पुलिस ने हरियाणा पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया।आरोपी के पास से 9 मोबाइल, 2 एटीएम कार्ड और ₹4000 नगद जब्त किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें