Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

बदली जिंदगी की तस्वीर

14 कैंसिल ट्रेनें दोबारा पटरी पर…

यपुर उपभोक्ता आयोग का ऐतिहासिक निर्णय, पार्किंग को बताया बुनियादी सुविधा

छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, फिर जो हुआ

प्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल, नए मंत्री बनने के चलते ह : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल, नए मंत्री बनने के चलते हुआ जिलों के प्रभार में बदलाव, देखें लिस्ट…

Jagbhan Yadav

Fri, Sep 19, 2025

रायपुर:– छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन मंत्रियों के प्रभार में बदलाव कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेर बदल किया गया है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव नए मंत्री बनने के चलते हुआ है। इसी कड़ी में 6 मंत्रियों के प्रभार वाले जिले का आदेश जारी किया गया है।जारी सूची के अनुसार अब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग, बालोद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी और बस्तर के प्रभारी मंत्री बन गए हैं। वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदा बाजार भाटापारा के प्रभारी मंत्री बने हैं। लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रभारी मंत्री बनी हैं।

मंत्री गजेंद्र यादव राजनंदगांव के प्रभारी मंत्री

इनके अलावा नए मंत्री गजेंद्र यादव राजनंदगांव और गुरु खुशवंत साहेब सक्ति के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। जबकि राजेश अग्रवाल को गौरेला पेंड्रा मरवाही का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। पूरी सूची आप नीचे देख सकते हैं।

किन मंत्रियों को मिला कौन-सा जिला प्रभार?

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव – राजनांदगांव

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब – सक्ती

मंत्री राजेश अग्रवाल – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

उप मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का नया प्रभार

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा – दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर

मंत्री श्याम बिहारी – बलौदाबाजार

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राजनांदगांव

इस फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। नए मंत्रियों को जिला प्रभार सौंपने को संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश माना जा रहा है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को एक साथ चार जिलों की जिम्मेदारी मिलना उनकी बढ़ती अहमियत का संकेत माना जा रहा है।

📌 राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बदलाव से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने संगठनात्मक समीकरण साधने की रणनीति अपनाई है।

Tags :

chhattisgarhChhattisgarh Chhattisgarh policeHindi khabarHindi newshindinewsindiaRaipurToday latest newsToday news

ज़्यादा जानेंआपराधिक जांच किटरायपुरRaipurश्री मेडिशाइन हॉस्पिटलफ़ैमिली गेमब्रेकिंग न्यूज़ अलर्टकानूनी जागरूकता कार्यक्रमशिक्षा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें