CGPSC 2025: 238 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन : 22 फरवरी को प्रीलिम्स—CMO, पुलिस और डिप्टी कलेक्टर के बड़े पद शामिल
Jagbhan Yadav
Wed, Nov 26, 2025
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए बड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 238 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, जिनमें कई प्रमुख प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रहे हैं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के 29 पद, जो चार साल बाद फिर से परीक्षा में शामिल किए गए हैं। वहीं राज्य पुलिस सेवा के लिए 28 पद और डिप्टी कलेक्टर के 14 पद निर्धारित किए गए हैं।
22 फरवरी को दो पालियों में प्रीलिम्स परीक्षा
आयोग ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि प्रीलिम्स परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
पहली पाली: सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक
परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कई महीनों से अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार नियम बदले जा सकते हैं, लेकिन आयोग ने पुरानी संरचना को ही जारी रखा है। प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा दोनों पुराने पैटर्न पर ही संपन्न होंगी, जिससे अभ्यर्थियों को तैयारी की रणनीति तय करने में आसानी होगी।
1 से 30 दिसंबर तक आवेदन
CGPSC ने आवेदन प्रक्रिया की तारीखें भी जारी की हैं।
1 दिसंबर से 30 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर आवेदन भरने की सलाह दी गई है, क्योंकि इसके बाद कोई सुधार या विस्तार दिए जाने की संभावना कम है।
CMO पदों की वापसी—नगर प्रशासन में बड़ी भर्ती
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के 29 पद इस भर्ती का प्रमुख आकर्षण हैं। 2019 में भर्ती नियमों में बदलाव के बाद ये पद PSC के माध्यम से लिए जाने तय हुए थे। वर्ष 2020 की परीक्षा में भी ये पद शामिल किए गए थे, तब 6 पदों पर भर्ती हुई थी। इस बार संख्या बढ़कर 29 होने से निकाय प्रशासन की जरूरतों का स्पष्ट संकेत मिलता है।
Tags :
#CGPSC2025 #CGPSCExam #ChhattisgarhPSC #StateServiceExam #CGPSCPrelims #GovernmentJobs #SarkariNaukri #CMOPosts #DeputyCollector #StatePoliceService #ChhattisgarhNews
विज्ञापन
विज्ञापन