Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

आज का शुभ मुहूर्त, अमृत काल और दिशाशूल की स्थिति, एक क्लिक में पढ़ें

: शनिवार को शनि देव की बरसेगी कृपा, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश

से बढ़ता है आत्मविश्वास : साव

, श्रम विभाग ने नियमों में किया बड़ा संशोधन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CGBSE Second Main Exam 2026 : : CGBSE ने जारी की 10वीं-12वीं द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी, जानिए कब से शुर

Jagbhan Yadav

Tue, Jun 2, 2026

रायपुर।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक तथा 10वीं की परीक्षाएं 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होंगी।

मंडल के अनुसार हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा हिंदी विषय से 8 जुलाई को शुरू होगी और 22 जुलाई को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र तथा अन्य विषयों की परीक्षा के साथ समाप्त होगी। वहीं हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 9 जुलाई को गणित विषय से प्रारंभ होकर 21 जुलाई को ड्राइंग एवं पेंटिंग सहित अन्य विषयों की परीक्षा के साथ संपन्न होगी।

परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 9:05 बजे तथा प्रश्नपत्रों का वितरण सुबह 9:10 बजे किया जाएगा। उत्तर लेखन कार्य सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा।

 

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें