Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

बदली जिंदगी की तस्वीर

14 कैंसिल ट्रेनें दोबारा पटरी पर…

यपुर उपभोक्ता आयोग का ऐतिहासिक निर्णय, पार्किंग को बताया बुनियादी सुविधा

छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, फिर जो हुआ

प्रीम कोर्ट ने उम्रकैद पर लगाई रोक

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG Weather: छत्तीसगढ़ में कई जिलों में भारी बारिश, विदाई में देरी से 2 : CG Weather: छत्तीसगढ़ में कई जिलों में भारी बारिश, विदाई में देरी से 20 अक्टूबर तक रहेगा मानसून, सरगुजा में घना कोहरा

Jagbhan Yadav

Fri, Oct 10, 2025

CG Weather: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।

तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और प्रदेश में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी बीच, छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली समेत 30 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।

लगातार नमी और बारिश के कारण सरगुजा जिले में सुबह के समय घना कोहरा देखा गया है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है और सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने और आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अगले 5 से 7 दिनों तक हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी नहीं होता है, तो इस बार मानसून की विदाई लगभग 20 अक्टूबर के आसपास ही हो पाएगी, जो सामान्य तिथि से काफी देर है।

Tags :

bhilai kumhari durg charoda

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें